फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Man beaten to death over dispute over sugarcane plucking

Balrampur News: गन्ना तोड़ने के विवाद में युवक को पीटा, मौत

Fri, 26 Dec 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Man beaten to death over dispute over sugarcane plucking
बलरामपुर के एसपी कार्यालय सभागार में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त ।-स्रोत: विभाग
तुलसीपुर। ग्राम सेखुइनिया खुर्द के मजरे सेखुइनिया कला में 23 दिसंबर को गन्ना तोड़ने के विवाद में तीन सगे भाइयों ने एक युवक की लोहे की सरिया और डंडों से पिटाई कर दी। लखनऊ में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने गांव निवासी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम सेखुइनिया खुर्द के मजरे सेखुइनिया कला निवासी साजन कुमार ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव के राम निवास उर्फ छोटू, रामनरेश उर्फ पहलवान व बसंतलाल उर्फ बड़कऊ ने भाई मदन गोपाल (45) को खेत में गन्ना ताेड़ने को लेकर लोहे की सरिया व लाठी-डंडों से सिर कई बार वार करके घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी तुलसीपुर ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान भाई की 24 दिसंबर को मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीनाें आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एसपी विकास कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह की टीम ने 25 दिसंबर को तीनों आरोपियों को बड़गो मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शिकायत करने पर पहले पिटाई करने का आरोप
एसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी राम निवास उर्फ छोटू से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि 23 दिसंबर को सुबह आठ बजे गन्ने का खेत देखने गया था। आसपास जानकारी की तो पता चला कि मदन गोपाल के बेटे धीरू ने गन्ने का नुकसान पहुंचाया है। जब धीरू के घर गया तो उसने अपने पिता मदन गोपाल को बुला लिया। आरोप लगाया कि मदन गोपाल ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। घर आकर यह बात भाई रामनरेश व बड़कऊ से बताई। दोनों भाइयों के साथ लोहे की सरिया व लाठी-डंडे लेकर मदन के घर गए। मदन ने पहले लाठी से हमला किया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हे गई। तीनों भाइयों ने मदन के सिर पर लोहे की सरिया व लाठी-डंडों से कई बार वार करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed