फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mamta and Omprakash became champions

बालिका वर्ग में ममता व बालके वर्ग में ओमप्रकाश फर्राटा चैंपियन

Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mamta and Omprakash became champions
बलरामपुर। युवा कल्याण विभाग की तरफ से पचपेड़वा ब्लाक के महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कालेज इमिलिया कोडर में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कृपाल शुक्ल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पचपेड़वा तरूण तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में प्रतियोगिता कराकर ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से ओमप्रकाश प्रथम, अजय कुमार द्वितीय व दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ममता ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय व अंकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में दीपक कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय व प्रमोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ममता प्रथम, शालिनी द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विशाल प्रथम, युवराज द्वितीय व बब्लू तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में बालिका वर्ग की नैंसी प्रथम, शालिनी द्वितीय व सारिका तृतीय और बालक वर्ग में दीपक कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय व बृजेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बालक वर्ग में अमित प्रथम, आदित्यराज द्वितीय व सौरभ तृतीय स्थान पर रहे।

एकलव्य विद्या निकेतन की बालिका वर्ग की टीम कबड्डी में विजेता और महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कालेज की टीम उपविजेता बनी। प्रधानाचार्य राम कृपाल शुक्ल, ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, बीडीओ पचपेड़वा सुमित कुमार व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तरूण तिवारी ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, बृजेश चौधरी, आलोक पाठक, सुनील त्रिपाठी, मंगल प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रेम लाल यादव व बृजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed