फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Make the achievements of the government reach the public to win the elections: Shobha

विधान सभा चुनाव जीतने के लिए जनता तक पहुंचाए सरकार की उपलब्धियां

Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Make the achievements of the government reach the public to win the elections: Shobha
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लोक कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एक जुट होकर विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से उन्हें अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यकर्ता के साथ बैठक करते हुए केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की सह प्रभारी शोभा करंदलाजे ने कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव के लिए सुझाव मांगते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य किया।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कृषि बजट में वृद्धि की है। खाद्य तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कृषि सुधारों के बल पर ही हम रिकार्ड मात्रा में अन्न का उत्पादन कर रहे हैं। उत्पादन बढ़ेगा तो किसानों की आय बढ़नी निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, राज्यमंत्री पल्टूराम, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चंद्रराम चौधरी, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भी विधान सभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से प्रचार प्रसार में जुटने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed