फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Make flood protection items from home resources

घर के संसाधनों से बनाएं बाढ़ से बचाव के सामान

Sat, 19 Jun 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Make flood protection items from home resources
बलरामपुर। बाढ़ से बचाव के लिए घर के संसाधनों से सामानों को तैयार करें। घर के सामानों से बनाए गए संसाधनों से बाढ़ के पानी में डूबते हुए लोगों को आसानी से बचाया जा सकता है। बरसात के मौसम में बाढ़ आने पर अक्सर जहरीले जानवर रिहाइशी इलाकों में पहुंच जाते है। जहरीले जानवरों के काटने पर झाडफूंक के बजाए तत्काल इलाज कराएं।
विज्ञापन

यह बातें एसडीआरएफ टीम कमांडर श्याम बाबू ने शनिवार को थाना महराजगंज तराई के शांतिनगर गांव में बाढ़ व जहरीले जानवरों के बचाव के संबंध में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए घर के सामानों से संसाधन तैयार किए जा सकते है। थर्माकोल से लाइफ जैकेट बनाई जा सकती है जिसमें थर्माकोल के साथ-साथ घर में पड़ी बोतलों का भी प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखे ड्रम को भी बाढ़ से बचाव के संसाधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने गांव के लोगों को घर के सामानों से बाढ़ के संसाधन बनाने के तरीके बताएं।

बाढ़ के दौरान अक्सर जहरीले जानवर रिहाइशी इलाकों में आ जाते है। जहरीले जानवरों के काटने पर घबराएं नहीं और न ही झाडफूंक के चक्कर में पड़ें। सबसे पहले अपने नजदीक के अस्पताल में पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराएं। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी, एसआई नरेंद्र मिश्र, रामभजन, राहुल कुमार, लोकेश, अखिलेश यादव व योगेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed