फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Make a plan regarding irrigation in the hard areas adjacent to the Nepal border: Chief Minister

नेपाल सीमा से सटे हार्ड एरिया में सिंचाई को लेकर बनाएं योजना : मुख्यमंत्री

Fri, 22 Nov 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Make a plan regarding irrigation in the hard areas adjacent to the Nepal border: Chief Minister
-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा के हार्ड एरिया क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। इन इलाकों में गर्मी के मौसम में जलस्तर नीचे जाने के कारण सिंचाई को लेकर काफी समस्या होती है। ऐसे में डीएम पवन अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि नलकूप, सिंचाई, कृषि सहित अन्य सभी विभागों की टीम बनाकर कार्ययोजना तैयार करें ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण समय से पूरा कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिया। कहा कि निरंतर इसकी मॉनीटरिंग की जाए। समय से इसका संचालन हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का काम समय सीमा के भीतर पूरा करने व कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। पीड़ित को हर हाल में न्याय मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आयुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील, डीआइजी देवीपाटन एपी सिंह, डीएम बलरामपुर के अतिरिक्त चारों जिलों के अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने की गोसेवा
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का पूजन किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए योगी आदित्यनाथ गोशाला पहुंचे, जहां गायों को गुड़-चना और हरा चारा खिलाया। थारू छात्रावास के बच्चों को ठंड से बचाव के लिए कपड़े भी वितरित किए। इस मौके पर मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी सहित अन्य मौजूद रहे।



गोंडा बलरामपुर मार्ग को बनाएं फोरलेन
सदर विधायक पल्टूराम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कराने के साथ गोंडा-बलरामपुर व बहराइच से तुलसीपुर बढ़नी मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण, गौरा चौराहा से उतरौला, महेशभारी से बाबागंज, बालपुर से तिलकपुर, संतोषी माता मंदिर से पीपल तिराहा, श्रीदत्तगंज गुमड़ी मार्ग के चौड़ीकरण व रानी तालाब से नहर बालागंज के बीच बाईपास बनवाने की मांग की। इसपर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया।



यह मांगें भी रखीं
- जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने गौरिया, हेंगहा, सिकंदर बोझी के पास नाले पर पुल बनवाने की मांग की। बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

- उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला-तुलसीपुर, उतरौला-सादुल्लाहनगर मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग की।
- तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सिंचाई की सुविधा बढ़ाने, सरकारी ट्यूबवेल लगवाने, बाढ़ से बचाव का स्थाई समाधान खोजने की मांग की।
- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर पालिका का सीमा विस्तार कराने, प्रमुख मंदिरों का सुंदरीकरण कराने, चौराहों का विकास कराने, केंद्रीय विद्यालय से मेडिकल कॉलेज तक सिल्ट सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed