{"_id":"5e4ec1718ebc3ef29c2d722e","slug":"mahashivratri-will-be-celebrated-today-with-devotion-balrampur-news-lko509586334","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तिभाव के साथ आज मनाई जाएगी महाशिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तिभाव के साथ आज मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर की गई साफ सफाई।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। धूमधाम के साथ 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ेगा। शिव विवाह का 51वां वार्षिकोत्सव मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडीएम ने जिले के चारों नगर निकायों के ईओ को शिवालयों के आसपास साफ-सफाई व चूने के पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। एसपी ने सभी कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों और कर्मियों को शिवालयों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं।
शिव नाट्य कला मंडल के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डा. तुलसीश दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मंत्री विजय कश्यप, राम प्यारे कश्यप, जेपी मिश्र, उपाध्यक्ष श्याम गोपाल सक्सेना, रघुनाथ अग्रवाल, रमेश पाहवा व प्रीत पाल सिंह आदि पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को झारखंडी मंदिर परिसर में बैठक की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 फरवरी को शिव नाट्य कला मंडल की तरफ से महाशिवरात्रि का 51वां पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
भगवान शिव के बारात की शोभायात्रा रामलीला मैदान से दोपहर तीन बजे सिटी पैलेस से निकाली जाएगी। नगर के प्रमुख व परंपरागत मार्गों से होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त होगी। यहां भगवान भोलेनाथ का भव्य पूजन-अर्चन किया जाएगा। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के सोमनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 40 वर्षों से शिव विवाह महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महंत जितेन्द्र वन ने बताया कि मंगलाचार्य, रामायण, आरती पाठ व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
शिव विवाह समिति के अध्यक्ष देव प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, कोषाध्यक्ष जसवंत, महामंत्री मथुरा प्रसाद गुप्ता, मंत्री दीनदयाल जायसवाल व योगेन्द्र वन आदि ने महंत की अध्यक्षता में बैठक कर शिव विवाह महोत्सव मनाने की तैयारियों पर चर्चा की। भोर पहर से जिले भर के शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ेगा। झारखंडी मंदिर के साथ नगर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्घालु भगवान भोलनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। सदर ब्लॉक के राजापुर भरिया जंगल में स्थित कलपेश्वरनाथ मंदिर, नगर के भगवतीगंज स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, बिजलीपुर स्थित शिवालय, हरिहरगंज स्थित रेणुकानाथ शिवमंदिर, उतरौला के दुखहरणनाथ मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, गुमड़ी स्थित गुमणेश्वर महादेव मंदिर व हरैया सतघरवा के अतरपरी गांव के शिवालय सहित जिले के सभी प्रमुख शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पुजा-अर्चना की जाएगी। नगर के छोटा परेड ग्राउंड में महाशिवरात्रि काव्योत्सव मनाया जाएगा।
सभी ईओ को दिया गया निर्देश
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने जिले के चारों नगर निकायों के ईओ को शिवमंदिरों पर साफ-सफाई कराने के साथ चूने का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। जहां पर मेले का आयोजन होगा वहां पेयजल व मोबाइल टॉयलेट आदि का भी इंतजाम कराया जाएगा। पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था कराना अनिवार्य है। सफाई कर्मचारियों का पर्याप्त इंतजाम कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई जाएगी। मंदिर के आसपास मांस की दुकानों को बंद कराने का निर्देश दिया गया है।
मंदिरों पर सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम
जिले के सभी शिवमंदिरों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यातायात के अफसरों व कर्मियों को रूट डायवर्जन करने और सभी कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों व कर्मियों को शिवमंदिर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्घालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए तीनों तहसीलों के सीओ को मोबाइल रहने का निर्देश दिया गया है। -देवरंजन वर्मा, एसपी