फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   made people aware about population control

जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को किया जागरूक

Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
made people aware about population control
बलरामपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएमओ कार्यालय से सोमवार को प्रचार वाहन रवाना किया गया। सीएमओ ने जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बढ़ती हुई आबादी से पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस दौरान लोगों से परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता प्रचार वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बढ़ती हुई आबादी से पड़ने वाले दुष्प्रभावों और उससे जुड़े सभी मुद्दों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित कर उन्हें जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी लोगों से जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने की अपील की। सभी सीएचसी, पीएचसी व उपकेंद्रों सहित सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर कार्यक्रम आयोजित कर जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, मानव अधिकार व गर्भ निरोधक दवाओं के प्रयोग आदि के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी अरविंद मिश्रा व परिवार नियोजन विशेषज्ञ राम गुलाम वर्मा, शगुन त्रिपाठी, आकाश सिंह व वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed