फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Made aware to promote small industries

Balrampur News: छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किया जागरूक

Mon, 12 Feb 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Made aware to promote small industries
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ब्लाॅक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बौद्धिक संपदा अधिकार योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। निदेशक महावर लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विकास कार्यालय प्रयागराज ने बताया कि लघु उद्याेगों को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इससे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक निदेशक एमके खरे ने बताया कि उद्यमियों में कई नई पहल करने के विचार आते हैं। उन्हें धरातल पर लागू करने के लिए विभाग पूरा सहयोग करेगा। बताया कि बौद्धिक संपदा अधिकार योजना से जुड़कर अपने उद्यम को आगे बढ़ा सकते हैं। संयुक्त निदेशक एलबीएम यादव ने कहा कि योजना से लोगों को उनके ब्रांड सुरक्षित करने की सुविधा मिलेगी। उपायुक्त उद्योग आरके पांडेय ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला विकास अधिकारी गिरीश पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योग से लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं, जरूरत है उन्हें आगे आने की। विशेषज्ञ राजीव सक्सेना, बीडीओ संजय कुमार, एमके राजन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed