फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   made aware to get corona vaccination

कोरोना टीकाकरण कराने के लिए किया गया जागरुक

Mon, 28 Jun 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
made aware to get corona vaccination
बलरामपुर। डीएमसी यूनीसेफ बलरामपुर की सिखा श्रीवास्तव व सीएचसी गैसड़ी के डॉ. वीरेंद्र आर्या ने बीते दिन ग्राम पंचायत मोतीपुर माधवडीह में विभिन्न धर्म विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना से बचने के लिए लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
विज्ञापन

डा. वीरेन्द्र आर्या ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही सभी लोगों का टीकाकरण कराना आवश्यक है। टीकाकरण के प्रति कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। धर्म विशेषज्ञों के समझाने-बुझाने पर ऐसे लोगों का भ्रम दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

बच्चों के जन्म से लेकर दो साल तक दस जान लेवा बीमारियों से बचाव हेतु बच्चों को टीका जरूर लगवाए। टीबी, गला घोंटू, काली खांसी, टेटनस, पीलिया, पोलियो, निमोनिया, खसरा रूबेला, दस्त रोग व जापानी इंसेफलाइटिस आदि की टीके गांव-गांव में नि:शुल्क लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घर के आस-पास साफ सफाई जरूर रखें। जल जमाव न होने दें। मछरदानी का उपयोग करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रिजवान अली, एएनएम शालिनी शर्मा, सीएचओ नलिनी यादव, राम करण व रुक्मिणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed