{"_id":"5dc065088ebc3e01702d3567","slug":"made-aware-of-catering-habits-balrampur-news-lko4904146118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपान की आदतों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपान की आदतों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को बच्चों को खानपान की आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इसके लिए विभाग की ओर से जिले के तीन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम व शासन के निर्देश पर सोमवार को मांटेसरी स्कूल उतरौला व सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज गालिबपुर में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को जागरूक किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, बागीश मणि त्रिपाठी व कमला रावत ने स्कूली छात्र-छात्राओं को खाने में नमक, चीनी, तेल का कम इस्तेमाल किए जाने की सलाह दी। बताया कि सुरक्षित भोजन स्वास्थ्यप्रद होता है।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों को अखबार एवं प्रिंटेड पेपर पर न खाने की सलाह दी गई। प्लॉस्टिक कैरी बैग, प्लॉस्टिक के बर्तनों, थर्माकोल के बर्तनों, गिलास-थाली आदि में भोजन न करने की अपील की गई। कहा गया कि इन सब बर्तनों में भोजन एवं अन्य खाद्य पदार्थों का रखकर सेवन करने से तमाम बीमारियां आती हैं।