फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   loan

उद्यमियों को उद्योग लगाने पर मिलेगी 35 प्रतिशत की छूट

Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
loan
बलरामपुर। सूक्ष्म उद्यमियों को उद्योग लगाने पर उद्यान विभाग की तरफ से 35 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। उद्यान विभाग में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उद्यमियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सूक्ष्म इकाई का उद्योग लगाने वालों से आवेदन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले इकाईयों की स्थापना कराने के लिए अनुदान देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत विभिन्न सेक्टर में उद्योग स्थापित किए जाएंगे जिनके लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। फल/ सब्जी प्रसंस्करण, बेकरी/कंफैक्शनरी उत्पाद, दुग्ध, वसा/तेल, लघु वनो उत्पाद, मसाला प्रसंस्करण, अनाज प्रसंस्करण, मत्स्य, सी-फूड, मांस एवं कुक्कुट प्रसंस्करण में उद्योग लगाने वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के तहत लाभार्थियों की डीपीआर तैयार कराने और उद्योग लगाने में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

पूंजीगत लागत का 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10 लाख रुपये तक प्राप्त कर समय विभाग की वेबसाइट पर 15 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed