फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Loan and grant will be available for hotel business

Balrampur News: होटल कारोबार के लिए मिलेगा ऋण व अनुदान

Sat, 17 Dec 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Loan and grant will be available for hotel business
बलरामपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने होटल व्यवसाय को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। होटल व्यवसायियों को होटल, गेस्ट हाउस या लॉज का निर्माण करने पर ऋण व अनुदान सहित अन्य सहूलियतें भी मिलेंगी।
विज्ञापन

यूपीटी होटल परिसर स्थित पर्यटन कार्यालय में बीते दिन होटल व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। सहायक पर्यटन अधिकारी मनीषा चौधरी ने कारोबारियों को प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि होटल, लॉज व गेस्ट हाउस के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसमें पर्यटन विभाग होटल या गेस्ट हाउस का कारोबार शुरू करने के लिए बैंक से दस लाख रुपये से लेकर दस करोड़ रुपये तक का कम ब्याज पर ऋण दिलाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत कारोबारियों को अनुदान का लाभ भी मिलेगा। ये लाभ उन्हीं को मिलेगा जो नए होटल, गेस्ट हाउस या लॉज का निर्माण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि होटल के लिए जमीन खरीदने पर स्टांप शुल्क में छूट मिलेगा। यह लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजू पांडेय, अंकित सिंह, दिनेश तिवारी, संजय श्रीवास्तव, गौतम व दुर्गा प्रसाद तिवारी आदि होटल व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed