फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Liver, intestinal injury and excessive bleeding lead to death of the daughter

लिवर, आंत में चोट व अधिक रक्तस्राव से हूई बिटिया की मौत

Thu, 01 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Liver, intestinal injury and excessive bleeding lead to death of the daughter
बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा की मौत लिवर और आंत में गंभीर चोट लगने के कारण हुए अत्यधिक रक्तस्राव से हुई है। यह खुलासा बिटिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। बिटिया को समय से सही इलाज भी नहीं मिल पाया। इस बात की पुष्टि गुरुवार को डीएम कृष्णा करूणेश ने बातचीत के दौरान की।
विज्ञापन

विदित हो कि मंगलवार को एक निजी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर वापस आ रही छात्रा को गैसड़ी बाजार में चाचा-भतीजा अगवाकर अपने घर ले गए और दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपियों ने छात्रा से मारपीट की। जिससे छात्रा के लिवर और आंत में गंभीर चोट लग गई और काफी रक्तस्राव होने लगा। रक्तस्राव से बिटिया के पेट में काफी खून इकट्ठा हो गया। आरोपियों ने उसे गंभीर हालत में रिक्शे पर लादकर उसके घर के पास छोड़वा दिया। बिटिया बदहवास घर पहुंची और मां से पेट में दर्द होने की बात बताई। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

यह भी कहा जा रहा है कि आरोपियों की मनमानी के कारण बिटिया को समय से इलाज भी नहीं मिल पाया। बिटिया के भाई की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर तथा आंत में चोट व अत्यधिक रक्तस्राव की बात सामने आई है। बुधवार देर शाम पुलिस ने भाई की तहरीर पर चाचा-भतीजे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। बिटिया के साथ हुई घटना के संबंध में अभी कुछ और मेडिकल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार
गैसड़ी। गैंगरेप पीड़िता बिटिया का अंतिम संस्कार बुधवार देर रात ही कर दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा के बीच बिटिया का शव उसके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों से दाह संस्कार कराने की बात पुलिस ने की तो वह लोग दाह संस्कार करने के लिए सहमत हो गए। रात करीब 10 बजे परिजनों व रिश्तेदारों के साथ बाजार स्थित श्मशान में बिटिया को मुखाग्नि दी गई। इस अवसर पर गैसड़ी कोतवाल कमलेश कुमार भी दलबल के साथ मौजूद रहे। पूछने पर परिवारीजन ने बताया कि दाह संस्कार के लिए प्रशासन ने कोई दबाव नहीं बनाया है। दाह संस्कार के बाद आरोपियों तथा बिटिया के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। रात में ही एसपी देवरंजन वर्मा गैसड़ी कोतवाली पहुंचे और गिरफ्तार आरोपी चाचा-भतीजे से पूछताछ कर उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया।
डीएम-एसपी ने परिवारीजनों को दी आर्थिक मदद
गैसड़ी। गुरुवार सुबह डीएम कृष्णा करूणेश, एसपी देवरंजन वर्मा तथा देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर के महंत मिथिलेश नाथ योगी बिटिया के घर पहुंच गए। इन लोगों ने मृतका के परिजनों को हरहाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मृतका की मां के बैंक खाते में 6 लाख 18 हजार 750 रुपये की आर्थिक सहायता का प्रपत्र सौंपा। एसपी ने मामले की जांच का जिम्मा अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा को दिया गया है। कई पुलिस टीमें गठित कर घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। त्वरित पैरवी कर आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। जांच के दौरान इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि तुलसीपुर तहसील प्रशासन को बिटिया के परिजनों को आवास आदि के सरकारी जमीन पट्टा दिए जाने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी।

पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए गैसड़ी विधायक
बलरामपुर। अपने विधान सभा क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व मौत पर स्थानीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने गहरा दुख जताया है। अस्वस्थ होने के कारण वह बिटिया के घर नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। मामले में आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार को सभी संभव सरकारी सहायता व साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी हर संभव मदद करेंगे। गुरुवार को सदर विधायक पल्टूराम के साथ गैसड़ी विधायक के बड़े भाई मिथिलेश सिंह उर्फ भाई जी बिटिया के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा कहा कि घटना अत्यंत निंदनीय है। आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी और पीड़ित परिवार को सभी तरह की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। श्रावस्ती के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने भी बिटिया के घर जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा उन्हें न्याय दिलाने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed