फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lilavati, Suresh and Satya Prakash will run the village government

Balrampur News: लीलावती, सुरेश व सत्य प्रकाश चलाएंगे गांव की सरकार

Thu, 08 Aug 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lilavati, Suresh and Satya Prakash will run the village government
बलरामपुर। पंचायत उपचुनाव में सदर ब्लॉक के तीन प्रधान व उतरौला ब्लॉक के एक बीडीसी सीट पर बृहस्पतिवार को मतगणना संपन्न हुई। सुरेश, सत्य प्रकाश व लीलावती अपनी-अपनी ग्राम सभा के प्रधान पद पर जीत दर्ज की। विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक सभागार में सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत उपचुनाव के मतगणना शुरू हुई। सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करके सुरक्षा का जायजा लिया। सबसे पहले करमहना ग्राम पंचायत के प्रधान पद की मतगणना आरओ डाॅ. राहुल गुप्त एवं एआरओ आनंद बाबू ने पूरी की। प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश कुमार यादव ने 431 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी प्रीति सिंह को 326 मत मिले। इसके बाद घुघुलपुर ग्राम पंचायत की मतगणना कराई गई, जिसमें लीलावती को 819 व पीयूष पांडेय को 684 मत मिले। लीलावती ने 135 मतों से जीत दर्जकर प्रधान बन गई। बाद में सिंगाही ग्राम पंचायत की मतगणना हुई, जिसमें सत्य प्रकाश को 457, बाबूराम को 335 एवं मीता मौर्य को 212 मत मिले। सत्य प्रकाश ने 122 मतों से जीत दर्ज करके सिंगाही के प्रधान बन गए।
विज्ञापन

आलोक कुमार बने मटियरिया कर्मा के बीडीसी
-उतरौला ब्लॉक में एक बीडीसी सीट मटियरिया कर्मा के उपचुनाव में आलोक कुमार को 374 व हरिराम को 197 मत मिले। आलोक कुमार ने 177 मतों से जीत दर्ज की। आरओ डॉ. आनंद प्रकाश व एआरओ रघुनाथ वर्मा ने आलोक कुमार को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व बीडीसी बोले : गांव का कराएंगे विकास
पंचायत करमहना के नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि गांव की सड़क, नाली व खडंजा निर्माण कराकर ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएंगे। सिंगाही के नवनिर्वाचित प्रधान सत्य प्रकाश व घुघुलपुर की नवनिर्वाचित प्रधान लीलावती ने कहा कि गांव के विकास में हर संभव प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित बीडीसी आलोक कुमार ने क्षेत्र का विकास कराने का दावा किया।

बेहतर कार्य करके बनाए मिसाल
नवनिर्वाचित बीडीसी व ग्राम प्रधानों को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पवन अग्रवाल ने जीत की बधाई दी। कहा कि गांवों के विकास में बेहतर कार्य करके मिसाल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed