फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Like Telangana, the villages of the district will be clean and self-reliant.

Balrampur News: तेलंगाना की तरह जिले के गांव होंगे स्वच्छ और आत्मनिर्भर

Sun, 21 Sep 2025 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Like Telangana, the villages of the district will be clean and self-reliant.
तेलंगाना के गांवों का भ्रमण कर जानकारी लेते एडीएम पंचायत महेंद्र कुमार ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। तेलंगाना में पांच दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के बाद रविवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) महेंद्र कुमार यादव जिले में लौट आए। भ्रमण के दौरान तेलंगाना में ग्राम पंचायतों के विकास और स्वच्छता की सीख के आधार पर अब जिले के गांवों में विकास कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

15 से 19 सितंबर तक भ्रमण के बाद एडीओ पंचायत ने बताया कि तेलंगाना की पंचायतें हर स्तर पर अनुशासित और सशक्त हैं। वहां टैक्स न जमा करने पर काम रोकना, गंदगी फैलाने पर 500 रुपये जुर्माना और स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यही अनुशासन गांवों को मजबूत और आत्मनिर्भर बना रहा है।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान उन्होंने यह भी देखा कि गांवों में हजारों पौधे लगाए गए हैं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम वासियों ने खुद ले रखी है। पशुधन खुले में नहीं घूमते, सब व्यवस्थित है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना मॉडल ने बहुत प्रभावित किया। वहां का हर व्यक्ति अपने गांव को अपना घर मानकर जिम्मेदारी निभाता है। यही सोच हमें भी अपनानी होगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में भी विकास की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन यदि तेलंगाना जैसे प्रयोग धरातल पर लागू किए जाएं, तो गांव और अधिक स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed