फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lightning falls with rain, teenager unconscious

बारिश के साथ गिरी बिजली, किशोर बेहोश

Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lightning falls with rain, teenager unconscious
बलरामपुर में बारिश के कारण खेत में गिरी सरसो की फसल। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अचानक मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने से चपेट में आया एक किशोर बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारिश व तेज हवा से सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गेहूं व मसूर की फसल को बारिश से संजीवनी मिली है। किसानों को सिंचाई से फुरसत मिल गई। अचानक आए मौसम में बदलाव से 23 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कोड़री सद्दौपुर निवासी शेेषराम (13) बिजली की चपेट में आने से बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजनों व ग्रामीणों ने शेषराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि डबकी स्कूल के पास गन्ने के खेत में काम करते समय अचानक बिजली गिरी और शेषराम चपेट में आ गया। शेषराम की हालत में सुधार होने की बात बताई जा रही है। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने से गेहूं व मसूर की फसलों को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन

तेज हवा के चलने से सरसों की फसल गिरने से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि गेहूं, मसूर व गन्ने की फसल में सिंचाई करने से फुरसत मिल गई है। सरसों का नुकसान फसल गिर जाने के कारण हो रहा है। बारिश के कारण नगर निकायों में कीचड़ व गंदगी से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। बारिश होने से लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। कई दिनों से अच्छी धूप खिलने के चलते लोगों को ठंडी से राहत मिली थी। बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 तक बारिश की संभावना
पचपेड़वा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि शुक्रवार से लेकर 23 फरवरी तक मौसम खराब रहने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोप के कारण मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश शुरू हुई है। मौसम में हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज रहेगी। वर्षा से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। बारिश होने से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। किसानों को सिंचाई से राहत मिल जाएगी। मौसम वैज्ञानिक ने तिलहनी फसलों के नुकसान होने की संभावना जताई है। किसानों को आलू की फसल में पछेती झुलसा रोग की निगरानी करने की सलाह दी है। पशुओं को सूखे में बांधने व ठंड से बचाव के उपाय बताए है।

मौसम में आए अचानक बदलाव से बारिश हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी गांवों में तैनात लेखपालों को किसानों के फसलों के क्षति का आंकलन करने का निर्देश दिया गया है। तीनों तहसील के तहसीलदारों से आंकलन रिपोर्ट तलब की गई है। आंकलन रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -अरुण कुमार शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed