फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   License of one fertilizer and seed shop cancelled, notice to eight

Balrampur News: खाद-बीज की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, आठ को नोटिस

Wed, 03 Jan 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
License of one fertilizer and seed shop cancelled, notice to eight
बलरामपुर। रबी सीजन में खाद-बीज की कालाबाजारी एवं नकली बिक्री के रोकथाम के लिए कृषि विभाग की टीम ने तीनों तहसील क्षेत्र में 25 खाद-बीज की दुकानों की जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दुकानों में उर्वरक व बीज से संबंधित स्टाक, अभिलेख, रेट सूची बोर्ड व पीओएस मशीन की जांच की। स्टॉक व अभिलेख में गड़बड़ी मिलने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही आठ अन्य विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया। टीम ने इस दौरान दुकानों से बेची जा रही खाद व बीज सामग्री के नमूनों को लैब जांच के लिए सील कर भेजा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि प्राइवेट दुकानों पर बीज की गुणवत्ता, लाइसेंस व अभिलेखों की जांच करने तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए तहसील वार टीम गठित की गई है। बलरामपुर तहसील में तहसीलदार, उप निदेशक कृषि व अपर जिला कृषि अधिकारी, तुलसीपुर में तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी तथा उतरौला में तहसीलदार व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने 25 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान दुकान में स्टॉक बोर्ड रेट, बीज के लाइसेंस तथा गुणवत्ता ठीक न मिलने पर आठ दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांग गया। तय समयावधि में जवाब न मिलने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जांच टीमों ने दुकानों से बेचे जा रहे विभिन्न बीज व खाद के 15 नमूने भी लैब जांच के लिए भेजे। साथ ही सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि उर्वरक से संबंधित अभिलेख सही रखने के साथ ही दुकान पर मौजूद स्टॉक व रेट का विवरण बोर्ड पर अंकित अवश्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed