फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   lepard,forest

तेंदुए के आतंक से दहशत में ग्रामीण

Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
lepard,forest
फोटो-18-बलरामपुर के बुढ़वा नाले के पास बना माद जहां तेंदुआ होने की बात बता रहे ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग रेंज जनकपुर के ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर के मजरा प्रतापपुर व आसपास गांव के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से 20 दिनों से भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बुढ़वा नाले के किनारे गन्ने के खेत में तेंदुआ अपने 5 शावकों के साथ मांद में बैठा है। तेंदुआ रात में निकलता है और आसपास के गांव के मवेशियों को निवाला बना कर माद में छुप कर बैठ जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के पास पोल्ट्री फार्म चलाने वाले कमल ने बताया कि तेंदुए बीते दिन उसकी बकरी पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों की उदासीनता से आए दिन तेंदुआ जानवरों का शिकार करता रहता है। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आते हैं मांद को देख कर वापस चले जाते हैं। डीएफओ प्रखर गुप्ता व एसडीओ अजीत सिंह के आने पर एक दिन के लिए वन दरोगा तरंग तिवारी व वनरक्षक अमित कुमार को तैनात किया गया था। वह भी जनकपुर रेंज पर चले गए, अब देखने कोई भी नहीं आता।
विज्ञापन

जनकपुर रेंजर्स अमरजीत ने बताया कि तेंदुआ है या लकड़बग्घा कहना मुश्किल है। लेकिन तेंदुए को बच्चों सहित बैठा होने से मांद से (रेस्क्यू) नहीं निकाला जा सकता। लगातार मांद की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed