फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopards terrorize villages adjoining Sohelwa forest

Balrampur News: सोहेलवा जंगल से सटे गांवों पर तेंदुओं की दहशत

Mon, 18 Aug 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Leopards terrorize villages adjoining Sohelwa forest
बलरामपुर के बनकटवा रेंज के झौहना गांव के पास लगी लोहे की जाली ।- संवाद
बलरामपुर। सोहेलवा जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं की दहशत है। आए दिन तेंदुए मवेशियों और लोगों पर हमला कर रहे हैं। किसान एक तरफ जहां खेतों की रखवाली नहीं कर पा रहे, वहीं बच्चों का स्कूल जाना भी दुश्वार हो गया है। वहीं वन विभाग की कोशिश भी जागरूकता अभियान तक सीमित है।
विज्ञापन

बलरामपुर व श्रावस्ती जिले की सीमा में सोहेलवा वन क्षेत्र 463 वर्ग किलोमीटर में फैला है। सोहेलवा की वादियों में जैव विविधता का खजाना है। प्राकृतिक छटाओं को समेटे यह जंगल अकूत संपदा से भरा है। सोहेलवा जंगल नौ रेंजों में बंटा हुआ है। बरहवा, बनकटवा, जनकपुर, तुलसीपुर यूनिट, भांभर व रामपुर रेंज बलरामपुर और पूर्वी व पश्चिमी रेंज श्रावस्ती जिले में है। सोहेलवा जंगल में चार टाइगर, 75 तेंदुए, 10 हाथी, 500 हिरन, एक हजार लकड़बग्घा, 500 चीतल, एक हजार जंगली सूकर व एक हजार से अधिक वनरोज रहते हैं। बरहवा, बनकटवा, तुलसीपुर यूनिट, भांभर व रामपुर रेंजों के आसपास बसे गांवों में तेंदुओं के हमले बढ़ते जा रहे हैं। तेंदुए रिहायशी इलाकों में आकर पालतू जानवरों पर हमला करके नुकसान पहुंचा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

छह महीने में 46 से अधिक तेंदुओं के हमले
पांच रेंजों में अप्रैल से अगस्त तक छह महीने के अंदर करीब 46 से अधिक तेंदुओं के हमले हो चुके हैं। 12 अगस्त को बरहवा रेंज के कौवा गांव में शाम पांच बजे घास काटने गई माया देवी पर तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया। जनकपुर रेंज के शिवानगर गांव में 16 अगस्त को तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। बरहवा रेंज के किठूरा गांव में बकरी व कौवा गांव में 11 अगस्त को तेंदुए ने एक बछड़ा व दो बकरियों को निवाला बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहे की जाली लगाकर हमलों को रोकने का प्रयास
बनकटवा रेंज में झौहना से फटवा गांव तक जंगल के पास लोहे की जाली लगाई गई है। इसी तरह से सभी रेंजों में लोहे की जाली लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर सभी रेंजों में लोहे की जाली लगाई जाएगी।
-गौरव गर्ग, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed