{"_id":"6a930e0196d075ff200a5c3e","slug":"leopard-terror-in-niboriya-for-four-days-no-cage-installed-yet-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153976-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निबोरिया में चार दिन से तेंदुए की दहशत, अब तक नहीं लगा पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निबोरिया में चार दिन से तेंदुए की दहशत, अब तक नहीं लगा पिंजरा
Sat, 29 Aug 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुदर्शनजोत के मजरे निबोरिया में चार दिन से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए के डर से लोग अंधेरा होने के बाद घरों से निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अब तक पिंजरा नहीं लगाया है।
ग्रामीण सोनू सिंह, विक्रमपाल, संचित यादव, स्वामीनाथ और जगदंबा प्रसाद ने बताया कि गांव के आसपास तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। इसके चलते लोग जरूरी काम निपटाकर अंधेरा होने से पहले घर लौट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की दहशत से आवागमन भी प्रभावित है। उन्होंने वन विभाग पर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
रेंजर यूनिट तुलसीपुर प्रवीण तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में कैमरा लगाया गया है। कैमरे में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पिंजरा लगवाया जाएगा।