{"_id":"692342d6eea0d170f30ab0de","slug":"leopard-spotted-on-road-and-in-field-villagers-escape-by-raising-alarm-balrampur-news-c-99-1-brp1010-137589-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क और खेत में दिखा तेंदुआ, शोर मचाकर बचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क और खेत में दिखा तेंदुआ, शोर मचाकर बचे ग्रामीण
विज्ञापन
बलरामपुर के लैबुड़वा के पास सड़क पर विचरण करता तेंदुए ।-स्रोत: ग्रामीण
महाराजगंज तराई/गौरा चौराहा। क्षेत्र के लैबुडवा और मनकी इलाके में तेंदुए की लगातार आमद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। दो दिनों में तेंदुआ दो अलग-अलग गांवों में दिखाई पड़ा है।
महाराजगंज तराई के बनकटवा रेंज के अंतर्गत ग्राम लैबुडवा के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे तेंदुआ अचानक सड़क पार करता दिखा। गांव के निकट रास्ते से गुजर रहे उमेश कुमार और रामकेवल यादव की जैसे ही तेंदुए पर नजर पड़ी, दोनों ने शोर मचाकर बाकी लोगों को सतर्क किया। तेंदुआ कुछ देर तक रास्ते के पास मंडराता रहा, बाद में झाड़ियों में चला गया।
रविवार सुबह पड़ोसी गांव मनकी में सुरेश अपनी भैंसें चराने गए थे, तभी तेंदुआ कुछ दूरी पर दिखा। सुरेश के साथ मौजूद हकीम और अबुलकैश के अनुसार तेंदुआ कुछ क्षण तक खेत किनारे खड़ा रहा, इसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने और लाठियां पटकने पर झाड़ियों की तरफ चला गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुलसीपुर यूनिट के वन अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
रेंजर शत्रुघ्न लाल ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में भेजी गई है। पूरी निगरानी बढ़ा दी गई है। बताया कि बच्चों को घरों से दूर न जाने की हिदायत दी जा रही है। किसानों को समूह में खेतों में जाने की सलाह दी गई है। टीम निगरानी कर रही है।