फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted in Kithura village

Balrampur News: किठूरा गांव में दिखा तेंदुआ

Sun, 28 Sep 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Kithura village
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के किठूरा गांव में रविवार को तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम किठूरा निवासी पिंटू सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे खेत जा रहे थे, तभी गन्ने के खेते में खर-खराहट की आवाज आई। देखा तो तेंदुआ था। शोर मचाकर आसपास खेत में काम करने वालों को बुलाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत से निकला और राप्ती नदी की तरफ भाग गया। ग्रामीण रामबक्श, गुड्डू, समर बहादुर व छोटेलाल आदि ने बताया कि खेत में काम करने में डर लगता है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रात में घरों से अकेले न निकलें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed