फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted in Harijan Purva, villagers scared

Balrampur News: हरिजन पुरवा में दिखा तेंदुआ, सहमे ग्रामीणों

Mon, 24 Nov 2025 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Harijan Purva, villagers scared
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के अंतर्गत ग्राम हरिजन पुरवा में रविवार शाम को गांव के दक्षिण की तरफ एक तेंदुआ दिखाई दिया। गांव निवासी राजाबाबू ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे अपने गांव से महाराजगंज तराई निमंत्रण में जा रहे थे। रास्ते में अचानक गन्ने के खेत के पास तेंदुआ नजर आया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


हल्ला सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन भीड़ देखते ही तेंदुआ गन्ने के खेत की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामवासी हरिराम, शिवनरेश, लवकुश, अंजनी, अमन और अजय सहित कई लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के खेतों में पशुओं के गायब होने की घटनाएं भी बढ़ी हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। टीम क्षेत्र में कांबिंग कर तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed