{"_id":"6910d09dfb9a7d284402f08f","slug":"leopard-spotted-again-in-aurahiya-village-villagers-terrified-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136659-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: औरहिया गांव में फिर दिखा तेंदुआ, सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: औरहिया गांव में फिर दिखा तेंदुआ, सहमे ग्रामीण
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के अंतर्गत ग्राम औरहिया में रविवार सुबह एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिजरा लगवाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
गांव के निवासी कृपाराम यादव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह खेत जा रहे थे, तभी गांव के दक्षिण दिशा की ओर गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन जब तक गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचते, तेंदुआ गन्ने के खेत की ओर भाग गया।
घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण धनीराम वर्मा, हरिनाम, सतीश, घुरहू, नीरज और पाटेश्वरी प्रसाद समेत कई लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से आसपास के खेतों में मवेशियों के खून के निशान मिल रहे हैं, जिससे आशंका है कि तेंदुआ कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम में पहुंचकर छानबीन की है। टीम तेंदुए के संभावित ठिकाने की तलाश कर रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। (संवाद)