{"_id":"684f0f05fe30e1ce6e022f6c","slug":"leopard-seen-in-harjanpurwa-villagers-scared-balrampur-news-c-99-1-brp1008-127947-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हरजनपुरवा में तेंदुआ दिखा, ग्रामीण सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हरजनपुरवा में तेंदुआ दिखा, ग्रामीण सहमे
Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। महादेव गोंसाई के मजरा हरजनपुरवा में रविवार की सुबह तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव के लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।
ग्राम महादेव गोंसाई के मजरा हरजनपुरवा निवासी हरी ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने खेत में धान की नर्सरी देखने जा रहे थे। तभी खेत के पास तेंदुआ दिखाई पड़ा। वह डरकर शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर खदेड़ा तो तेंदुआ खरझार नाले की तरफ भागकर झाड़ियों में छिप गया।
ग्रामीण अवधेश मिश्र, राकेश, कृष्णमोहन, हनुमान तिवारी व मुन्ना पांडेय आदि ने रेंजर को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में चार नवंबर 2023 को मां के सामने ही मासूम नंदनी को तेंदुआ उठा ले गया था।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। पिंजरे में तेंदुए को कैद करके जंगल में छोड़ा गया था लेकिन वन विभाग की टीम पिंजरा हटाना भूल गई। करीब 18 महीने से गांव में पिंजरा लगा हुआ है।
बरहवा रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि हरजनपुरवा गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कर्मचारियों को लालनगर सिपहिया गांव में लगा पिंजरा भी हटाने का निर्देश दिया गया है।