फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen again, hunted two animals

Balrampur News: फिर दिखा तेंदुआ, दो पशुओं को किया शिकार

Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen again, hunted two animals
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। दो गांव क्षेत्रों में एक बार फिर तेंदुए के चहलकदमी से दहशत बढ़ गई है। बेनीनगर व धोबहा गांव में तेंदुए ने दो पशुओं पर हमलाकर उन्हें अपना निवाला बनाया। दोनों पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर डीएफओ डा. एम. सेम्मारन ने प्रभावित गांव में तेंदुए की निगरानी व धरपकड़ के लिए वन विभाग की टीम को भेजा है। बेनीनगर में शुक्रवार को तिलकराम यादव गन्ना काटने अपने खेत में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत में खून फैला है और मसूर की फसल भी किसी भारी जानवर ने रौंदी है। खोजबीन करने पर खेत में एक गोवंश मृत मिला। उसके शव के पास तेंदुए के पंजे के निशान भी दिखे। शोर सुनकर पहुंचे मोतीलाल, हजारी गुप्ता, डीपी भारती, राम अचल, अर्जुन यादव, राम छबीले, दिवाकर आदि ने खेतों में हांका लगाने लगे, जिसके बाद झाड़ियों में छिपा तेंदुआ निकल कर जंगल की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

धोबहा गांव में भी तेंदुए ने एक भैंस को मार डाला। ग्राम पहाड़ापुर के राजेंद्र यादव की भैंस का शव शुक्रवार को धोबहा गांव में विनोद सिंह के खेत में मिला। भैंस का गला और पिछला हिस्सा नोचा हुआ था। तेंदुए की दहशत से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पिंजरा लगाकर तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग भी डीएफओ से की है। रेंजर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गांव में टीम भेज कर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed