फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard morsels five cattle

तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया निवाला

Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard morsels five cattle
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में तेंदुए ने हमला कर पांच मवेशियों को अपना निवाला बना लिया है। बरहवा गांव के मजरा बग्धरवा व छितौनी में तेंदुए का कहर जारी है। तेंदुए से भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वन विभाग के अफसर ने ग्रामीणों को सतर्क रहकर जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने की मात्र सलाह दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक जंगल से निकलकर तेंदुआ सीधे बग्धरवा गांव पहुंचा। पारसराम की दो, रामरंग की एक और भदई के एक बकरी को मारकर अपना निवाला बना लिया। बकरियों को बचाने के लिए गांव के लोगों ने रात में रोशनी जलाकर जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया। गन्ने के खेत में तेंदुआ छिपकर ग्रामीणों को चकमा दे गया। छितौनी निवासी नट्टे ने बताया कि बच्चाराम यादव के पशुशाला में बंधी बछिया को तेंदुए ने हमला कर अपना निवाला बना लिया है। बड़कऊ आदि ने टॉर्च की रोशनी जलाकर तेंदुए को जंगल की तरफ भगाने का प्रयास किया। दोनों गांवों में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना देकर जंगली जानवरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि जंगल से सटे गांव होने के चलते अक्सर जंगली जानवर रिहाइशी इलाकों में आ जाते है। जंगल के आसपास बसे ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की जरुरत है। रेंजर ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed