फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard makes holiday cattle morsel, villagers panic

छुट्टा मवेशी को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Leopard makes holiday cattle morsel, villagers panic
ललिया (बलरामपुर)। छुट्टा मवेशी को रिहाईशी इलाके में पहुंचकर तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है। तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुओं से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के बनघुसरी ग्राम पंचायत के मजरा इटहिया गांव के पास नहर किनारे तेंदुए ने एक छुट्टा मवेशी को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीण बाबादीन, छोटकऊ, रामतेज, शिवराम, शेषराम व तिलकराम आदि ने बताया कि क्षेत्र में बीते 15 दिनों से तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है। लोगों के मवेेशियों को भी अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग के अफसरों से कई बार शिकायत के बाद भी तेंदुओं से सुरक्षा के संबंध में कोई कार्रवाई शुरु नहीं की गई है। ग्रामीणों ने रिहाईशी इलाके में तेंदुए के धमक पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। रेंजर बनकटवा आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। पदचिन्ह के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed