फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard made two domesticated dogs, miscreants

तेंदुए ने दो पालतू कुत्तों को बनाया निवाला, दहशत

Mon, 28 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard made two domesticated dogs, miscreants
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लंबीकोहल गांव में तेंदुए ने दो पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना लिया। रिहाइशी इलाके में तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के लंबीकोहल निवासी राम कुमार व संझिला ने सोमवार को बताया कि रात के समय तेंदुए ने उनके पालतू कुत्तों को मारकर अपना निवाला बना लिया है। तेंदुए के हमले में कुत्तों के शोर से गांव के लोगों ने टॉर्च जलाकर रोशनी करके तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा। रिहाइशी इलाके में तेंदुए के आने से गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण रिजवान व ननकने आदि ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अफसरों व कर्मियों की लापरवाही के चलते अक्सर जंगली जानवर गांव में आ जाते हैं। इस समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार विभागीय अफसरों से मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जंगलवर्ती गांव में तेंदुओं के आतंक लोक सशंकित है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि गांव जंगल के बहुत करीब है। भोजन पानी की तलाश में अक्सर जंगली जानवर गांव की तरफ आ जाते है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छोटे बच्चों व जानवरों को सुरक्षित रखने के बारे में भी ग्रामीणों को समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed