{"_id":"5e5fe0098ebc3eeb6d20c8ee","slug":"leopard-made-three-cattle-morsel-balrampur-news-lko5120309131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने तीन मवेशियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने तीन मवेशियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। हरैया थाना क्षेत्र के बेलभरिया सहियापुर गांव में तेंदुए ने तीन मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में खौफ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।
हरैया थाना क्षेत्र के बेलभरिया सहियापुर निवासी सूर्यलाल ने बुधवार को बताया कि रात के समय गांव में तेंदुए ने पहुंच कर एक बकरी व दो गाय को अपना निवाला बना लिया। जानवरों के चिल्लाने पर गांव के लोगों ने टार्च की रोशनी जलाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा। तेंदुओं के आने से ग्रामीणों को खौफ है।
ग्रामीण पिंटू, जबीउल्ला, अख्तर, कुद्दूस, बुद्धू, नाथू आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से गोशाला सहियापुर के निकट तेंदुआ लगातार आ रहा है। तेंदुए के आने से लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। बनकटवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है। मौके पर पद चिन्ह जुटाने के लिए टीम भेजी जा रही है। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।