फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard made jackal a morsel

Balrampur News: तेंदुए ने सियार को बनाया निवाला

Sat, 01 Feb 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Leopard made jackal a morsel
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के तिवारीडीह गांव में तेंदुए ने सियार को निवाला बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। तिवारीडीह निवासी अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे वह फसल की रखवाली कर रहे थे।
विज्ञापन

अचानक जानवर के भागने की आवाज आई। टाॅर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ सियार को खदेड़ रहा था। गांव के बगल गन्ने के खेत में तेंदुए ने सियार को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीण रक्षाराम यादव, कृष्ण कुमार, छेदी, बड़कऊ आदि ने बताया कि तेंदुए के डर से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत गांव में टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed