{"_id":"646ba84a2dbf58968009ac3b","slug":"leopard-made-dog-a-morsel-panic-continues-balrampur-news-c-13-1-249587-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला, दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला, दहशत बरकरार
Mon, 22 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 22 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत धामाचौरी गांव में रविवार की रात भुजईपुरवा में तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बनाया। इससे गांवों में दहशत बरकरार है। वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है। साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
धामाचौरी के मजरे भुजई पुरवा, शेरमरवा, सतरैहिया गांव में तेंदुए का खौफ कम नहीं हो रहा है। रविवार की रात तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बना लिया। कुत्ते का अवशेष गांव के बाहर झाड़ी में पाया गया। दो दिन पहले खेत की रखवाली कर रहे प्रभु नाथ यादव को और दो सप्ताह पहले तेंदुआ गांव में घुस कर बेचई प्रसाद व नान बाबू पर हमला कर घायल कर चुका है।
गांव के ननके, राजेश कुमार, पूजा यादव, राम कुमार, बंशी लाल, सूरज, मनोज, अर्जुन, कमलेश यादव, राकेश कुमार, धनीराम, बजरंगी छोटकउ, नेता, बड़का, सरिता, सीमा ने बताया कि तेंदुआ बीती रात गांव में घंटों तक जमा रहा। प्रधान प्रतिनिधि पटवारी यादव ने बताया कि सतरैहिया गांव के पास श्याम सुंदर वर्मा के गन्ने के खेत के पास वन विभाग ने पिंजड़ा लगा दिया है।
विज्ञापन
रेंजर बनकटवा कोटेश त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों को समूह में निकलने, छोटे जानवरों, बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए जागरूक किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी एम सेम्मारन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। ग्रामीणों को समूह में निकलने की अपील की गई है।