{"_id":"6a230ab56fece5c5d60bc0bf","slug":"leopard-kept-in-vankatwa-range-office-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149520-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वनकटवा रेंज कार्यालय में रखा गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वनकटवा रेंज कार्यालय में रखा गया तेंदुआ
Fri, 05 Jun 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के वनकटवा रेंज कार्यालय में पिंजड़े में कैंद तेंदुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा/ ललिया। परसा करमैती स्थित आदर्श जलाशय की पुलिया के पास से बृहस्पतिवार शाम पकड़े गए मादा तेंदुए को वनकटवा रेंज कार्यालय में रखा गया है। वन विभाग की टीम उसकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा किए चिकित्सकीय परीक्षण में मादा तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाई गई है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह उसे भोजन में मुर्गा दिया गया लेकिन खुले वातावरण में रहने वाला वन्यजीव होने के कारण वह पिंजरे में अपेक्षाकृत कम भोजन कर रहा है।
कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में सामान्य जीवन व्यतीत कर सके। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
ठंडे पानी से नहलाया
भीषण गर्मी में वन विभाग ने तेंदुए को पेड़ों की छांव में पिंजरे में रखा है। वनकर्मी समय-समय पर ठंडे पानी से नहला कर उसे गर्मी से राहत पहुंचा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।