{"_id":"5e4185148ebc3ee5ce01b6b1","slug":"leopard-injured-girl-and-woman-by-attacking-balrampur-news-lko507775711","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ ने हमला कर बालिका व महिला को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ ने हमला कर बालिका व महिला को किया जख्मी
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल सरिता।
- फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में तेंदुआ ने हमला कर बालिका व महिला को घायल कर दिया है। सीएचसी शिवपुरा में दोनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हरैया थाना क्षेत्र के भुजेहरा व गनवरियापुरवा गांवों में घटनाएं हुई हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर जंगली जानवरों से सुरक्ष दिलाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
हरैया थाना क्षेत्र के भुजेहरा निवासी रामशंकर ने सोमवार को बताया कि रात के समय उनकी बेटी सरिता (11) अपनी चचेरी बहन रेशमी के साथ शौंच के लिए गई थी। गांव की गली में पहले से घात लगाए बैठा तेंदुए ने झपट्टा मारकर सरिता को घायल कर दिया। बेटियों के चिल्नाने से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशाल जलाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा। दूसरी घटना हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया हिसामपुर के मजरा गनवरियापुरवा में हुई है।
गनवरियापुरवा निवासिनी सुशीला(30) पत्नी राधेश्याम देर रात पड़ोसी के घर से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। तभी पहले से घात लगाए तेंदुए ने सुशीला पर हमला करके घायल कर दिया। सुशीला के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दोनों गांवों के आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि तमाम मांग के बाद भी जंगली जानवरों से सुरक्षा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आए दिन जंगली जानवरों के हमले से इंसानों के साथ मवेशी भी घायल हो रहे हैं। कई बार लोगों को घटना के दौरान जान भी गवानी पड़ रही है। बरहवा रेंजर आरके सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में जांच के लिए वन विभाग की टीमें भेजी गई हैं। पदचिह्न के आधार पर हमला करने वाले जानवर की पहचान की जाएगी। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।