{"_id":"67d711d2c4f37b73c402f966","slug":"leopard-footprints-seen-in-jahandaria-village-panic-balrampur-news-c-99-1-brp1008-122517-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जहंदरिया गांव में दिखे तेंदुए के पगचिन्ह, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जहंदरिया गांव में दिखे तेंदुए के पगचिन्ह, दहशत
Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल के तुलसीपुर यूनिट के जहंदरिया गांव में प्याज के खेत में तेंदुए के पगचिन्ह दिखाई दिए हैं। इस लेकर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
जहंदरिया निवासी सगीर अहमद ने बताया कि अपने प्याज के खेत में तीन दिन पहले पानी लगाया था। रविवार को सुबह जब खेत में गया तो मिट्टी नरम होने से तेंदुए के पगचिन्ह दिखाई दिए। ग्रामीण कन्हैयालाल, रामरूप यादव, अनीक अहमद, राजेंद्र विश्वकर्मा, झिनकन प्रसाद, बिहारी, हुसैनी यादव व रमजान आदि ने बताया कि भेड़, बकरी, गाय व भैंस पालने वालों में दहशत है। तेंदुआ इस क्षेत्र में ही सक्रिय है। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुए के पगचिन्ह दिखाई देने की जानकारी दी है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार व वन दरोगा मनोज पांडेय को गांव में जाकर छानबीन का निर्देश दिया गया है।
क्षेत्र में सक्रिय है तेंदुआ
जहंदरिया गांव से चार किलोमीटर दूर बाड़ी बिजूलिया में ग्राम चौकीदार को दोपहर में तेंदुए ने हमला करके घायल किया था। बेनीनगर गांव में एक गाय को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था। धोबहा में भैंस को जान से मारा था। इस तरह से पिछले एक वर्ष के भीतर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दर्जनों मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।