{"_id":"6a70cf2a5e5252a585088b3a","slug":"leopard-enters-courtyard-to-snatch-a-goat-flees-after-noise-is-raised-balrampur-news-c-99-1-slko1029-152676-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आंगन से बकरी उठाने पहुंचा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आंगन से बकरी उठाने पहुंचा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा
Mon, 03 Aug 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
जरवा। तुलसीपुर रेंज के चैनपुर गांव में सोमवार तड़के तेंदुए ने एक बार फिर रिहायशी इलाके में घुसकर बकरी पर हमला कर दिया। आंगन में खूंटे से बंधी बकरी को तेंदुआ उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बकरी ने इलाज के दौरान दोपहर में दम तोड़ दिया। एक सप्ताह के भीतर गांव में तेंदुए के हमले की यह चौथी घटना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीण जैद के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनकी बकरी घर के आंगन में खूंटे से बंधी थी। इसी दौरान तेंदुआ घर में घुस आया और बकरी को दबोच लिया। बकरी के मिमियाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले और शोर मचाया। खूंटे से बंधी होने के कारण तेंदुआ बकरी को ले नहीं जा सका और उसे छोड़कर भाग गया। हमले में बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही हमलों से संबंधित लंबित मुआवजा मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।