फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devours two pet dogs, causing panic

Balrampur News: तेंदुए ने दो पालतू कुत्तों को बनाया निवाला, दहशत

Mon, 29 Dec 2025 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard devours two pet dogs, causing panic
गौरा चौराहा। तुलसीपुर यूनिट के ग्राम झौव्वा में तेंदुए ने दो पालतू कुत्तों काे निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण अवध बिहारी पांडेय ने सोमवार को बताया कि रात में पालतू कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया था। सुबह घर से दो किलोमीटर दूर नेब्बुलडीह में कुत्ते के अवशेष मिले हैं। गांव के नीबर के पालतू कुत्ते को भी तेंदुआ उठा ले गया था। गांव से दूर कुत्ते के अवशेष मिले हैं। बलुई जमीन में तेंदुए के पगचिह्न् मिले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मोहम्मद सलीम, हसनू, राम गोपाल तिलकराम ने बताया कि आसपास के कई गांवों में तेंदुओं की दहशत है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। रेंजर प्रवीण तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है। गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed