फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devoured two goats, villagers in panic

Balrampur News: तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 25 Sep 2024 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured two goats, villagers in panic
बलरामपुर के चैनपुर गांव में घटना के बारे में बताते ग्रामीण।-संवाद
जरवा / पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के अंतर्गत भंगही व चैनपुर गांव में मंगलवार की रात तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। चैनपुर में घर के भीतर से बकरी को तेंदुआ उठा ले गया। जबकि भंगही में छप्पर के घर में घुसकर तेंदुए ने एक बकरी को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर रेंज के ग्राम भंगही निवासी स्वामी दयाल ने बुधवार को बताया कि रात में छप्पर में बंधी हुई बकरी को तेंदुए ने निवाला बना लिया। बताया कि रात करीब 11 बजे कुत्तों के भौंकने पर वह अपने घर के बाहर आए देखा तो तेंदुआ छप्पर में घुसा हुआ था। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को गुहार लगाई। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीण अनिल कुमार, नंद कुमार, मालिक राम, विनोद कुमार, चंदर, ओरीलाल व पुजारी आदि ने तेंदुआ का पीछा किया लेकिन, बकरी को लेकर तेंदुआ जंगल में छिप गया।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी शाहबाज मिस्त्री ने बताया कि वह अपनी पत्नी सायरा बानो व बच्चों के साथ खाना खाकर सोने जा रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ आ गया और घर के भीतर बंधी बकरी को उठा ले गया। बताया कि शोर मचाने के बाद भी तेंदुआ ने बकरी को नहीं छोड़ा। ग्रामीण सायरा बानो, शाहबाज, वालीउल्लाह, मंजूर आलम, ललई आदि ने चिह्नित जगहों पर पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। तेंदुआ प्रतिदिन अपना स्थान बदल रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति को तेंदुआ दिखाई देता है तो वन विभाग को तुरंत सूचित करे। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि वन विभाग की टीम से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed