फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devoured goat, panic in village

Balrampur News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, गांव में दहशत

Thu, 24 Jul 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat, panic in village
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। ग्राम बरगदही में बुधवार देर शाम अचानक गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया। तब से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह गांव में पहुंची, लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

गांव निवासी चांदअली ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपनी बकरियों को चारा खिलाने खेत में गए थे। कुछ देर बाद गांव के पश्चिम दिशा में स्थित गन्ने के खेत से तेंदुआ निकलकर आया और एक बकरी पर हमला कर दिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, तेंदुआ बकरी को मारकर खेत की ओर खींच ले गया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर गांव के मंगलदेव सिंह, दारासिंह, कृपाराम, कैलाश और आशिक अली सहित कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ दूर निकल चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed