फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard caught from sugarcane field, died after an hour

Balrampur News: गन्ने के खेत से पकड़ा तेंदुआ, एक घंटे बाद मौत

Sat, 02 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught from sugarcane field, died after an hour
बलरामपुर के बनकटवा रेंज अंतर्गत लक्ष्मनपुर गांव में गन्ने के खेत में मिला तेंदुआ।-संवाद
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर धर्मपुर गांव में गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ तो लिया मगर बीमार होने के कारण घंटे भर बाद ही उसकी मौत हो गई। तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मनपुर धर्मपुर निवासी श्याम मनोहर, कामेश्वर नाथ, पंकज कुमार, बबलू शुक्ल, कमलेश कुमार व विनय वर्मा ने बताया कि गांव के आसपास कई दिन से तेंदुआ दिख रहा था। तेंदुए के डर से गांव में दहशत का माहौल था। लोग अकेले खेत में नहीं जाते थे। शुक्रवार को ग्रामवासी रक्षाराम यादव व जगन्नाथ वर्मा के गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र शुक्ल ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

बनकटवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शत्रुहन लाल, वन दरोगा नुरुल हुदा, एसआई महेंद्र प्रसाद व तुलसीपुर एसडीओ मनोज सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को जंगल की तरफ भगाने का प्रयास किया। तमाम कोशिशों के बाद भी तेंदुआ खेत से नहीं निकला। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी एम सेम्मारन ने बताया कि तेंदुआ बीमार था। उसका उपचार कराया गया। मगर रेंज कार्यालय लाने के करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। शनिवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed