{"_id":"670ea647ebdeaf3713056150","slug":"leopard-captured-in-cage-is-ill-treatment-started-balrampur-news-c-99-1-brp1008-115851-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पिंजरे में कैद तेंदुआ बीमार, इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पिंजरे में कैद तेंदुआ बीमार, इलाज शुरू
Tue, 15 Oct 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हलौरा कुड़ोहा गांव में सोमवार को पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को जनकपुर रेंज में रख गया है। पिंजरे में कैद तेंदुए का इलाज कराया गया। इलाज के बाद तेंदुआ स्वस्थ हो गया है।
रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि तेंदुए को रात व सुबह में मुर्गे का मांस दिया गया। पानी भी पिलाया गया। तेंदुआ जख्मी होने के कारण परेशान था। गैसड़ी के पशु चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह से तेंदुए का इलाज कराया गया। इलाज के बाद तेंदुआ स्वस्थ हो रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने पर तेंदुए को बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ग्रामीणों ने दहशत में गुजारी रात
महराजगंज तराई। लैबुड़वा निवासी प्रमोद वर्मा, राहुल शुक्ल, मुन्ना लाल यादव, श्याम लाल, जगन्नाथ, रामजस, श्याम बिहारी व रामसरन आदि ने बनकटवा रेंज के फारेस्टर से बताया कि गांव के बाहर प्रमोद का मकान बन रहा है। निर्माणाधीन मकान की दीवार पर गांव के लोगों ने तेंदुए को बैठे देखा। एकत्रित होकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ खरझार नाले की तरफ भाग गया। फारेस्टर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। बताया कि वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है।