{"_id":"66e33120666105d8240eebaf","slug":"leopard-attacks-again-now-kills-a-calf-balrampur-news-c-99-1-brp1002-114351-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए का फिर हमला, अब बछिया को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए का फिर हमला, अब बछिया को मार डाला
Thu, 12 Sep 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
गौरा क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में सियार के हमले में दो घायल
घायलों का सीएचसी में कराया गया इलाज, वन विभाग की टीम ने ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरा चौराहा/ हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। गौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में बुधवार की रात सियार के हमले में बालिका समेत दो घायल हो गए। वहीं, हरैया के धन्नीडीह गांव में तेंदुए ने बछिया को अपना निवाला बना लिया। वन विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है।
गौरा के गोविंदपुर गांव निवासी 11 वर्षीय रोशनी वर्मा घर के बरामदे में बुधवार की रात सो रही थी। तभी आधी रात जंगली जानवर रोशनी के पैर को जबड़े में भरकर खींचने लगा। रोशनी की चीख सुनकर परिवार व आसपास के लोग जग गए। यह देख जंगली जानवर ने पड़ोसी रामसागर वर्मा के ऊपर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। राम सागर बताते हैं कि जंगली जानवर की पकड़ इतनी जबरदस्त थी कि कई बार डंडा मारने के बाद उसने छोड़ा। टॉर्च की रोशनी में यह पहचान नहीं हो सकी कि जंगली जानवर कौन सा था। ग्राम प्रधान अख्तर कादरी ने बताया कि इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। ध्रुव कुमार गुप्ता, संकेत सिंह, रईस कादरी, अख्तर कादरी,मंजूर अहमद, निसार सिद्दीकी आदि ने पिंजरा लगाने की मांग प्रशासन से की है। नंदनगर सीएचसी के डॉक्टर ओमनाथ ने बताया कि घायलों का इलाज कर दिया गया है, स्थिति खतरे से बाहर है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि अभी तक सियार के हाेने की बात सामने आई है।
वहीं, हरैया सतघरवा के बनकटवा रेंज क्षेत्र के धन्नीडीह गांव में बुधवार की रात तेंदुआ ने रविंद्र कुमार तिवारी के घर के सामने बंधी बछिया को अपना शिकार बना लिया। इसी गांव में करीब तीन दिन पहले एक बेसहारा पशु बछड़ा को जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया था। गांव के रामकिशोर वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले शाम को तेंदुआ उनके घर में घुस गया था। एसडीओ एम बी सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जंगली जानवर की जानकारी होने पर संबंधित वन चौकी अथवा रेंज पर तत्काल सूचना दें, जानकारी होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाएगी।