फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacked the old woman working in the field

Balrampur News: खेत में काम कर रही वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला

Tue, 18 Apr 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the old woman working in the field
गैसड़ी (बलरामपुर)। रामपुर रेंज की ग्राम पंचायत डालपुर के मजरा बकौली में मंगलवार की सुबह तेंदुए ने हमला कर खेत में काम कर रही वृद्धा को घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क किया है।
विज्ञापन



राममनी पाल ने बताया कि बकौली गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भांभर नाले के किनारे उसका खेत है। उसकी मां सीतापती (60), बड़े पिता राम दुलारे, उनकी बहू कुसुम सभी लोग गन्ने के खेत में गुड़ाई कर रहे थे। इसी बीच भांभर पहाड़ी नाले से निकलकर झाड़ी में छिपे तेंदुए ने सीतापती पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



पास में ही काम कर रहे घरवालों तथा ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को घायल कर भाग गया। महिला की गर्दन, बाएं हाथ एवं कान के पास पंजे से खरोंच के निशान हैं। सीतापती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर रामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम यादव ने वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर पदचिह्नों के आधार पर तेंदुआ की पहचान करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण महीनकु, रामाशीष, मदन लाल गुप्ता, लालमन गुप्ता, विजयपाल व राम मणिपाल आदि ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कराए जाने की मांग की है। कहा कि तेंदुआ एक माह से गांव के आसपास ही भटक रहा है। करीब 15 दिन पहले तेंदुए ने भोजपुर थारू के सुरेश कुमार यादव, दिनेश यादव व रवींद्र कुमार गौतम को घायल कर दिया था। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed