{"_id":"6482167275059afc350cdd14","slug":"leopard-attacked-the-boy-guarding-the-farm-balrampur-news-c-99-1-slko1019-98-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेत की रखवाली कर रहे बालक पर तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेत की रखवाली कर रहे बालक पर तेंदुए ने किया हमला
Thu, 08 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल ओम प्रकाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। छितौनी गांव में गन्ने के खेत की रखवाली कर रहे 11 वर्षीय बालक पर बुधवार की शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से घायल बच्चे ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। भीड़ जुटते ही तेंदुआ भागकर झाड़ियों में घुस गया। परिजनों ने देर शाम घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल श्रावस्ती में भर्ती कराया है।
छितौनी निवासी राम नरेश मौर्य ने बताया कि गांव के दक्षिण तरफ उनका खेत है। उनका बेटा ओम प्रकाश बुधवार की शाम खेत में गन्ने की रखवाली कर रहा था। इसी बीच घात लगाकर झाड़ी में छिपे तेंदुए ने बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाका लगाकर तेंदुए को खदेड़ दिया।
प्रधान प्रतिनिधि रेवती रमण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बनकटवा रेंज के प्रभारी वनक्षेत्राधिकारी कोटेश त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शीघ्र ही वनकर्मी को मौके पर भेजा जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।