फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attack on bike riders, two injured

तेंदुए ने हमला कर दो किशोरों को किया घायल

Fri, 26 Feb 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on bike riders, two injured
बलरामपुर। बनकटवा रेंज के लालपुर विशुनपुर गांव के पास बाइक से जा रहे दो किशोरों पर तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया है। परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि लालपुर विशुनपुर गांव के रामनरेश गौतम(16) व मनीष गौतम(17) बाइक से बहादुरगंज बाजार से गांव आ रहे थे। गांव के पास झाड़ी में पहले से छिपे तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया। घटना में दोनों लोग घायल हो गए। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को बचा लिया और तेंदुए को झाड़ी की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की तरफ से तेंदुए को पकड़ने के लिए 10 दिन पहले पिंजड़ा लगाया गया था। ड्रोन कैमरे से भी तेंदुए की तलाश की गई। चार दिन पहले वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में डेरा डाले हुए थे। जैसे ही वन विभाग की टीम गांव से गई वैसे ही तेंदुए का हमला शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिजनों के साथ-साथ वन विभाग के रेंजर को भी दी। परिजनों व ग्रामीणों ने घायल किशोर राम नरेश व मनीष को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। रेंजर बनकटवा राकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम भेज दी गई है।

पग चिह्न लेकर जंगली जानवर की पहचान ली जाएगी। राम नगर गांव में पिंजड़ा लगाया गया है। लालपुर विशुनपुर गांव में भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed