फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard ate three cattle

तेंदुए ने तीन मवेशियों को खाया

Wed, 25 Sep 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Leopard ate three cattle
बलरामपुर। तीन मवेशियों का गोशाला में घुस कर तेेंदुए ने शिकार कर लिया है। तीनों मवेशियों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है। बरहवा रेंज के भदवार गांव में तेंदुए के ताबड़तोड़ हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए के हमले से सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज के भदवार निवासी बड़ेलाल, टाढ़ी व जगतराम ने बुधवार को बताया कि रात के समय बछड़ा व एक-एक बकरी का तेंदुए ने शिकार कर लिया। लोगों ने बताया कि जैसे ही तेंदुए ने उनके मवेशियों पर हमला किया गोशाला के अन्य मवेशी भी शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पहुंचे तो तेंदुआ बछड़े व बकरियों को मारकर उठा ले गया था।
विज्ञापन

ग्रामीण विजय कुमार, आदित्य, राजमन व चंदे आदि ने बताया कि बिजली न होने के कारण अंधेेरे का फायदा उठाकर गांव में अक्सर तेंदुए हमला करते है। जंगली जानवरों के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान अहमद हुसैन ने बताया कि जंगली गांव भदवार में बिजली विभाग की तरफ से सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया था। कुछ घरों के पास सोलर लाइट लगाकर कार्यदायी संस्था फरार हो गई। बरहवा रेंजर आरके सिंह ने बताया कि जंगल के समीप बसे गांव के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। सतर्कता से ही बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed