फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard again made the child a bite, ranger surrounded

Balrampur News: तेंदुए ने फिर बनाया बच्चे को निवाला, रेंजर का घेराव

Thu, 16 Nov 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard again made the child a bite, ranger surrounded
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में घर के सामने अलाव ताप रहे एक बच्चे को देर शाम तेंदुआ उठा ले गया। बच्चे का क्षत विक्षत शव गांव से ही थोड़ी दूरी पर झाड़ी में मिला है। तेंदुए द्वारा लगातार बच्चों को निवाला बनाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताते हुए रेंजर का घेराव भी किया। इस दौरान तेंदुए को पकड़ने में बरती जा रही लापरवाही का आरोप लगाने पर ग्रामीणों की रेंजर से तीखी नोकझोक भी हुई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समझाने के बाद ही ग्रामीण का गुस्सा शांत हुआ। इससे पूर्व तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया गांव में भी चार नवंबर को तेंदुआ एक बच्ची को तथा 11 नवंबर को इसी गांव से एक अन्य बच्चे को उठा ले गया था। दोनों बच्चों का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला था। इसके बाद से वन विभाग व पुलिस की टीम संयुक्त तौर पर लालनगर सिपहिया गांव के आसपास तेंदुए की धरपकड़ को सर्च अभियान चला रही है। घेराबंदी बढ़ती देख तेंदुए ने अब अपना ठिकाना बदल लिया है।
विज्ञापन

इसके चलते ही बृहस्पतिवार को तेंदुए ने लालनगर सिपहिया गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित हरैया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में एक मासूम को अपना शिकार बनाया। ग्रामवासी जगदंबा प्रसाद का आठ वर्षीय पुत्र विकास शाम को घर के सामने ही अलाव ताप रहा था। इसी बीच तेंदुआ उसे उठा ले गया। तलाश करने पर बच्चे का शव गांव से ही कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी में क्षत विक्षत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बरहवा रेंजर केपी सिंह दलबल के साथ गांव में पीड़ित के घर पहुंचे। बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे रेंजर का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक भी हुई। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि हरैया सतघरवा ब्लॉक के बेलवा गांव में तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठा लिए जाने तथा बच्चे का शव झाड़ी में मिलने की सूचना मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed