Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   LBS Gonda players emerge victorious in table tennis

Balrampur News: टेबल टेनिस में एलबीएस गोंडा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Mon, 02 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 02 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
LBS Gonda players emerge victorious in table tennis
फोटो-16-बलरामपुर के माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में  टेबल टेनिस खेलते ​खिलाड़ी।-स्रोत : विश्ववि - फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एलबीएस गोंडा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में एलबीएस गोंडा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में मेजबान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह ने किया। इसमें पांच महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान अपने खेल कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में एलबीएस गोंडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, महिला वर्ग में एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा की टीम विजेता बनी और एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. अयूब सिद्दीकी और डॉ. अनिल तिवारी मौजूद रहे। सुदीप श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एलबीएस गोंडा की ओर से डॉ. अरुण और एमएलके पीजी कॉलेज की ओर से डॉ. श्रीनारायण सिंह ने टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई।


आयोजन के दौरान डॉ. हरिनाथ सिंह, डॉ. शांतनु सिंह, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अखिलेश कुमार की मौजूदगी रही। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed