फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers protest at Tehsil Gate

तहसील गेट पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest at Tehsil Gate
बलरामपुर। उतरौला तहसील परिसर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से नाराज वकीलों ने शनिवार को तहसील के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा तहसील परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की। एसडीएम तथा प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर वकीलों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात तहसील परिसर में स्टांप वेंडर कलीम की ढाबली का ताला तोड़कर चोर स्टांप, टिकट तथा तीन हजार पांच सौ रुपये कैश चुरा ले गए। तहसील परिसर में आए दिन चोरी की घटनाओं से वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। वकीलों नेे शनिवार को मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों ने कहा कि उतरौला तहसील परिसर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने कहा कि बीते कुछ दिनों से तहसील परिसर में लगातार चोरी हो रही है। मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील में चोरी की घटनाओं पर अंकुश और परिसर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार ओझा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज गुरसेन सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने गेट का ताला खोलकर आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मुस्तफा हुसैन, जितेंद्र चौधरी, इजहारुल हसन, मार्कंडेय मिश्र, अब्दुल मोईन सिद्दीकी, विजय जायसवाल, वैभव चतुर्वेदी, दीपक, गयासुद्दीन सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed