फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers' agitation continues, will jam chakka today

Balrampur News: वकीलों का आंदोलन जारी, आज करेंगे चक्का जाम.

Mon, 16 Jan 2023 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' agitation continues, will jam chakka today
बलरामपुर। लेखपाल व अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। बीते शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एडीएम से वार्ता की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैठक में फैसला हुआ कि 17 जनवरी से आंदोलन को और तेज करते हुए बलरामपुर-बस्ती मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। उधर वकीलों के कार्य बहिष्कार से सोमवार को भी वादकारियों को असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ उतरौला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन ने कहा कि इतने दिन आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार के बाद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी आंदोलन के प्रति उदासीन बने हुए हैं। अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जनवरी को अधिवक्ता तहसील गेट के सामने बलरामपुर-बस्ती मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम व तहसीलदार के स्थानांतरण एवं लेखपालों के निलंबन की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 12वें दिन सोमवार को भी जारी रहा।

इस अवसर पर जितेंद्र चौधरी, नसीम अहमद, प्रह्लाद यादव, बेनी माधव तिवारी, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, जयकरन भारती, महेन्द्र पांडेय, आलोक गुप्त, बबर अली, इजहारुल, आलोक गुप्त व शमशाद चौधरी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed